Loading

आनंद मार्ग प्रचारक संघ द्वारा बिहार के कटिहार जिले के हॉट बॉड़ी बस्तौल में डॉ एस के भारती की अध्यक्षता में वृद्ध आश्रम निशुल्क एवं सेवा भाव से चलाया जा रहा है। आज डी एम आर कटिहार की धर्मपत्नी श्रीमती ससमिता देवी अपनी पूरी टीम के साथ वृद्ध आश्रम के निरीक्षण हेतु पहुंची जहां उनका स्वागत आश्रम के अध्यक्ष एसके भारती ने फूलों के गुलदस्ता देकर किया। श्रीमती ससमिता देवी ने लुंगी ,गंजी, मिठाई और जूस का पैकेट सभी वृद्ध जनों के बीच में वितरित किया।

उनके साथ कार्यकर्ता सदस्य ने भी वृद्ध जनों से उनके स्वास्थ्य एवं सामाजिक जीवन पर चर्चा की। वृद्धजनों के खानपान एवं चिकित्सा के लिए प्रचुर मात्रा में खाद सामग्री एवं दवाइयां प्रदान की गईं और वृद्धजनों के आवास को रंगाई हेतु आर्थिक मदद के लिए प्रबंधन समिति के सामने प्रस्ताव रखा और साथ ही साथ बन रहे महिला वृद्ध आश्रम के लिए प्रोत्साहित किया। ऐसे सेवा मुल्क एवं सामाजिक कार्य के लिए वृद्ध आश्रम प्रबंधन समिति की ओर से श्रीमती ससमिता को धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस अवसर पर सलाहकार समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री जवाहर लाल सचिव अरविंद कुमार उप सचिव अर्जुन प्रसाद मंडल कोषा अध्यक्ष सच्चिदानंद मंडल एवं रामानंद शर्मा राजकुमार कौशल तथा डॉक्टर बृजेश उपस्थित थे। आनंद मार्ग के प्रवर्तक श्री श्री आनंदमूर्ति जी का कहना है कि प्रत्येक मनुष्य को उसके जीवन को सुंदर बनाने में उत्साह दोगे कोई भी किसी भी अवस्था में यह सोचने का अवसर ना पाए कि उसका जीवन व्यर्थ हो गया। जगत के कल्याण के लिए आनंद मार्ग विश्व स्तर पर सेवा मुल्क एवं कल्याण मुल्क काम कर रहा है।

मनुष्य का सामाजिक आर्थिक व्यवस्था संतुलित और ठीक होने के बाद ही अधिकांश लोग आध्यात्मिक विकास के लिए समय निकाल पाएंगे जब ऐसा होगा तब स्वाभाविक रूप से उच्च विचार नैतिकता प्रेम अपनापन सेवा सहयोग भाईचारा दया करुणा आदि शब्दों का स्थान मात्र पुस्तकों के अंदर सीमित नहीं रह कर लोगों के मन में वास करेगा इसका परिणाम सुख शांति और चैन से भरा नया मानव समाज के रूप में सामने आएगा ।