Loading

पूरे भारतवर्ष के मार्गी सावधान संगठन की आड़ में RANCHI ADMINISTRATION एक गिरोह की तरह काम कर रहा है।

30 वर्षों में आज तक अमझरिया का डेवलपमेंट क्यों नहीं हुआ?

मिलित मार्गी अमझरिया कीर्तन नगर डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा तालाब का खुदाई का कार्य हो रहा है।  रांची एडमिनिस्ट्रेशन AMPS द्वारा फोटो डालकर  भोले मार्गीयों AMPS का अकाउंट डालकर चंदा इकट्ठा किया जा रहा है। रांची एडमिनिस्ट्रेशन संगठन के आड़ में एक गिरोह चल रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ धन उगाही रह गया है। AMPS संवाद एवं समाधान व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से  Madhuvertanand Fake I.D H. Lal and Punyeshanand Fake I.d Trilochan Gorai का इस्तेमाल करके अमझरिया कीर्तन नगर डेवलपमेंट सोसाइटी की मुहिम को तोड़ने का प्रयास चल रहा है।

अमझरिया कीर्तन नगर के बगल में आनंद शीला पूरी तरह से खंडहर हो चुका है सारी बिल्डिंग के टूट रही है

बोकारो का मास्टर यूनिट का भी यही हाल है। वहां की बिल्डिंग में भी खंडहर होती जा रही है। बहुत ऐसे मास्टर् यूनिट और स्कूल है जो तो खंडार हो गया है या बंद के कगार में है। उसे तरफ AMPS रांची एडमिनिस्ट्रेशन का ध्यान आकर्षित नहीं है।इनके आचरण से आप समझ ही सकते हैं यह जो धर्म महासम्मेलन करते हैं उनका भी मकसद सिर्फ धन उगाही है ऐसे गिरोह को  किसी भी तरह का भौतिक एंव आर्थिक मदद से बचें। आज देश भुखमरी और बेरोजगारी की कगार पर खड़ा है। ऐसे में धर्म महा सम्मेलन करके क्या हम देश की भुखमरी और बेरोजगारी को दूर कर सकते हैंप्रउत को जड़ से मिटाने के लिए रांची एडमिनिस्ट्रेशन पूरी तरह से लगा हुआ है। धर्म महासम्मेलन में 40से 50लाख रुपए खर्च होते हैं इसके खर्च का ब्यौरा भी नहीं दिया जाता है। इससे समाज को क्या फायदा पहुंच रहा है। धर्म महासम्मेलन में जितना पैसा खर्च होता है अगर उस धन को मास्टर यूनिट डेवलप करके हम लोगों को रोजगार दे सकते हैं समाज से लोगों को जोड़ सकते हैं। रामदेव जी आज अकेला इतने बड़े पतंजलि उन्होंने अपने पुरुषार्थ के बल पर खड़ा किया। रांची एडमिनिस्ट्रेशन अपनी पूरी पुरुषार्थ का केंद्र धन को बना लिया है। आश्रम पर कब्जा करना जमीन बेचना मार्गी समाज के परिवार पर झूठे लांछन लगाकर सोशल मीडिया में उछालना। मालूर का पॉलिटेक्निक कॉलेज अच्छी तरीके से चल रहा था। यूनिटी ग्रुप के आचार्य अनिमेषनंद जी चला रहे थे। लेकिन रांची एडमिनिस्ट्रेशन वहां भी कब्जा करके पॉलिटेक्निक कॉलेज को बंद करवा दिया। आज 8 साल से पॉलिटेक्निक कॉलेज बंद पड़ा है पूरी तरह खंडहर एवं मकान के दीवारों पर पेड़ निकल गया है। आजमगढ़ का जागृति हम लोगों के परम आत्मीय तदभवानंदजी बनवाए थे वहां पर स्कूल नहीं चला पाए तो उसे वह मैरिज हॉल  बनाकर भाड़ा वसूला जा रहा था। लगभग 6 सालों यह सिलसिला चला। हद तो तब हो गया जब ब्यूटी पार्लर एवं पकौड़ी का दुकान बनाकर भाड़े में दे दिया गया। ब्यूटी पार्लर देने के बाद मार्गीयो का विरोध शुरू हुआ  । उसी के सिलसिले में मार्गीयो ने सेंटर को पत्र लिखकर अपना विरोध प्रदर्शन किया।

रांची एडमिनिस्ट्रेशन AMPS से मार्गी समाज पूछना चाहता है इस गिरोह का सरदार रूद्रानंद जी किस पद पर कार्यरत हैं। एक भी ऐसी उपलब्धि बता दिया जाए चाहे वह स्कूल हो मास्टर यूनिट हॉस्पिटल जिसके माध्यम से AMPS के आदर्श को दिखा सके इसलिए मार्गी समाज को सावधान किया जाता है कि Ranchi administration AMPS को अमझरिया कीर्तन नगर डेवलपमेंट के नाम पर किसी भी प्रकार का आर्थिक सहयोग न दें।